See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-31 22:56:46

कांग्रेस नेताओं की खुर्जा में बैठक, महिला कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा

कांग्रेस नेताओं की खुर्जा में बैठक, महिला कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। शुक्रवार को जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में कांग्रेस नेताओं ने संगठन की मजबूती और महिला कांग्रेस की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़, जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव, और पीसीसी सदस्य कृष्ण मोहन सिंह ने भाग लिया।


बैठक में संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए पदाधिकारियों ने आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। जीटी रोड स्थित कृष्ण मोहन सिंह के प्रतिष्ठान पर आहूत इस बैठक में "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" के नारे के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया गया।


वहीं, महिला कांग्रेस की एक अन्य बैठक गोकुलबिहार स्थित महिला महासचिव बबीता शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ का भव्य स्वागत किया गया। प्रज्ञा गौड़ ने संगठन के विस्तार और महिलाओं की राजनीति में बढ़ती भागीदारी पर विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीतिक और पदों में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलनी चाहिए, जबकि वर्तमान में केवल 12 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। उन्होंने सभी महिलाओं से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को दिए गए 40 प्रतिशत टिकटों के लाभ का फायदा उठाने की अपील की।


बैठक में खुर्जा से अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग लेने वाली सुनीता सिंह, लक्ष्मी शर्मा, रानी शर्मा, अनीता वर्मा, विमलेश वर्मा, रेखा शर्मा, राजेश शर्मा, निर्वेश शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्या मंजुलता शर्मा, अंजलि शर्मा सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।