See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-31 22:49:49

कानूनगो केहर सिंह का तहसील सभागार में भव्य विदाई समारोह

कानूनगो केहर सिंह का तहसील सभागार में भव्य विदाई समारोह

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। शिकारपुर तहसील में शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक केहर सिंह के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम दीपक कुमार पाल और तहसीलदार विपिन वर्मा ने उन्हें फूलमाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष सचिन गर्ग और शिकारपुर तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार ने उनके कार्यकाल और योगदान पर प्रकाश डाला।  


केहर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने 32 वर्ष 29 दिन तक राजस्व विभाग में जनता की सेवा की, जिसकी शुरुआत अनूपशहर तहसील से हुई और समापन शिकारपुर तहसील में हुआ। उन्होंने जनता के सहयोग और अधिकारियों-कर्मचारियों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि शिकारपुर तहसील को वे हमेशा याद रखेंगे।  


तहसील अधिकारियों और कर्मचारियों ने केहर सिंह के कार्यकाल की सराहना की। विदाई समारोह के दौरान कुछ पल के लिए वे भावुक हो गए। एसडीएम और तहसीलदार ने अपनी गाड़ी से उन्हें ससम्मान तहसील से विदा किया। इस अवसर पर बैंड बाजे की धुन पर लेखपालों ने जमकर उत्सव मनाया।  


समारोह में कानूनगो केहर सिंह की पत्नी और परिजन भी शामिल हुए, जिनका तहसील परिसर में स्वागत किया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक सचिन गर्ग, अनूप शर्मा, नरेंद्र कुमार, रूप सिंह, रिटायर्ड कानूनगो समय सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह, लेखपाल हरीश कुमार, मुकेश शर्मा, दयानंद, राहुल शर्मा, अभिषेक, ईश्वर सिंह, जयकिशोर, जयकिशन, हर्षित माथुर, धर्मवीर सिंह, नासिर, दिनेश कुमार, गुड्डन सिंह, राजबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में तहसील स्टाफ मौजूद रहा।