See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-31 22:49:07

नसबंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा और एएनएम सम्मानित

नसबंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा और एएनएम सम्मानित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। पहासू ब्लॉक क्षेत्र में महिला नसबंदी अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आशा, आशा संगनी और एएनएम को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2024-25 में क्षेत्र में आशा और एएनएम के सहयोग से करीब 225 महिलाओं की नसबंदी कराई गई है।  


इस सराहनीय कार्य के लिए आशा कार्यकर्ता धर्मवती (सालाबाद), पुष्पा देवी (नगला रुंद), संगनी समीना (सालाबाद), संगनी अंजू (बरकातपुर), एएनएम हेमलता और एएनएम सीमा को सम्मानित किया गया। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि महिला नसबंदी कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को यह सम्मान प्रदान किया गया है।  


ब्लॉक क्षेत्र में अब तक 10 पुरुषों की भी नसबंदी कराई जा चुकी है। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी, डॉ. वीर प्रताप, डॉ. नवीन कुमार, अनिल कुमार, बीना देवी, गजेंद्र बाबू और मोहन लाल सहित कई अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।