See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-31 01:20:45

निष्काम संस्था में ऐंबुलेंस सेवा हुई शामिल, जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर ऐंबुलेंस को किया रवाना

जसमीत सिंह ने इस सेवा के लिए गुप्ता बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए जिलाधिकारी गाजियाबाद को धन्यवाद ज्ञापित किया।

गाजियाबाद। मोदीनगर की सामाजिक संस्था निष्काम सेवक जत्था समिति में आज एक नई एम्बुलेंस सेवा भी शामिल हुई। यह ऐंबुलेंस मोदीनगर की टीचर्स काॅलोनी के रहने वाले गुप्ता बंधुओ ने अपने स्वर्गीय पिता श्री राम किशन गुप्ता की स्मृति में निष्काम समिति को भेंट की। गाजियाबाद के नवनियुक्त जिलाधिकारी दीपक मीणा आईएएस ने कलेक्ट्रेट गाजियाबाद से निष्काम की इस ऐंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निष्काम के अध्यक्ष जसमीत सिंह व वरिष्ठ पदाधिकारियों नें नवनियुक्त जिलाधिकारी गाजियाबाद को पुष्पगुच्छ तथा विशेष रूप से निष्काम की समस्त सेवाओं को प्रदर्शित करने वाला स्मृति चिन्ह भेंट कर निष्काम की तमाम सेवाओं से विस्तारपूर्वक अवगत भी कराया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाधिकारी गाजियाबाद दीपक मीणा ने निष्काम को नयी ऐंबुलेंस की बधाई देते हुए मानवता की राह पर निस्वार्थ सेवा करते रहने की शुभकामनाएँ देते हुए सामाजिक कार्यो की भागीदारी में अपना भी भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। जसमीत सिंह ने इस सेवा के लिए गुप्ता बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए जिलाधिकारी गाजियाबाद को धन्यवाद ज्ञापित किया। जसमीत सिंह ने बताया कि यह ऐंबुलेंस सेवा मोदीनगर के लोगों के कष्ट के समय किफायती कीमत पर 24 घंटे उपलब्ध होगी।  इस अवसर पर निष्काम के मुख्य सरंक्षक चानन लाल ढींगरा, वरिष्ठ सदस्य जसप्रीत सिंह, ललित सचदेवा, धीरज कालरा, अनुप्रीत कौर, ट्विंकल बतरा, निशिथ बावीशी, रविकांत ठाकुर, जसमिन्दर सिंह, संदीपऑबराय, अनुप्रीत कौर, रिचा शर्मा, अतुल गुसेन, हरसिमर सिंह, गौरव जगपाल, रविन्द्र, आदि विशेष रूप से उपस्थित थे