See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-30 22:42:37

कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन, जियाउर्रहमान ने गोडसे की विचारधारा को बताया देश के लिए खतरनाक

कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन, जियाउर्रहमान ने गोडसे की विचारधारा को बताया देश के लिए खतरनाक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने जिला कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और गांधीवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी के विचारों की महत्ता को रेखांकित करते हुए उनकी विरासत को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।  


पूर्व विधायक प्रत्याशी और युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान एड ने कहा कि आज देश में कुछ लोग गांधी जी के चश्मे और लाठी का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा और गांधीवादी संस्थानों को खत्म करने में लगे हुए हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर गांधीवादी संस्थाओं को नष्ट करने का आरोप लगाया। जियाउर्रहमान ने कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग गांधी जी के बलिदान को नहीं मानते और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के बारे में गलत बयानबाजी की है।  


जियाउर्रहमान ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सर्वोदय के सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि इन विचारों से ही देश की एकता और अखंडता कायम रह सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग गांधीजी के आदर्शों को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ हमें एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।  


शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी ने गांधी जी की शहादत दिवस पर भारत की विविधता में एकता को बनाए रखने और सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।  


वरिष्ठ नेता नरेंद्र चौधरी ने नाथूराम गोडसे को देश का पहला आतंकी करार दिया और कहा कि गोडसे की विचारधारा आज भी देश के लिए खतरनाक है। उन्होंने गांधीजी की विरासत की रक्षा और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।  


इस अवसर पर शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान एड, वरिष्ठ नेता नरेंद्र चौधरी, डॉ. इरफान, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन वशिष्ठ, शिवम पंडित, साहिल शाह, मुस्तकीम, विमलेश बाल्मिकी, नरेश शर्मा, नरेश टीटी, जेपी शर्मा, सादिक सैफी, सुहेल मलिक, उस्मान चौधरी, नवेद खान, अतुल, हिमांशु सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।