See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-30 22:41:50

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं शहादत दिवस पर कांग्रेस के नगर व क्षेत्र अनूपशहर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट के निकट स्थित शहीद स्मारक अनूपशहर में एकत्र होकर बापू की प्रतिमा और शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम" भजन का उच्चारण कर बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रज्ञा गौड़, महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव और अध्यक्ष सलाम खां ने महात्मा गांधी को राष्ट्रीय पिता, सच्चा देशभक्त और आजादी का महानायक बताते हुए उनकी विचारधारा को याद किया। उन्होंने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और शांति के सिद्धांतों को अपनाकर ही देश में एकता और सद्भाव कायम किया जा सकता है।  


इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने वर्तमान समय में समाज में फैलाई जा रही विभाजनकारी नीतियों की आलोचना करते हुए लोगों से बापू के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने सत्य, अहिंसा और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय सेवा में जुटकर महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का संकल्प लिया।  


इस श्रद्धांजलि सभा में राजेंद्र शर्मा, कौशल शर्मा, जीशान कुरैशी, यीशु शर्मा, चांद खां, विनय सोती, मोहन सरीन, मोहम्मद उमर, अहमद हसन सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।