See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-30 22:41:09

गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में कुष्ठ रोग निवारण दिवस का आयोजन

गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में कुष्ठ रोग निवारण दिवस का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। 30 जनवरी 2025 को गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय, बुलंदशहर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस के अवसर पर कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया। भारत में यह दिवस हर वर्ष 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है, जिसकी थीम इस वर्ष "कुष्ठ रोग को हराना" रही। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।  


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डी.एन. पी.जी. कॉलेज, गुलावठी की रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विनिता गर्ग उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने की। मुख्य वक्ता, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. वसुंधरा सक्सेना ने छात्राओं को गांधी जी की नीतियों और सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताते हुए कुष्ठ रोग के कारणों और उनके निवारण पर विचार प्रस्तुत किए।  


कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. अंशु बंसल ने सभी छात्राओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखवाया और उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीना सक्सेना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।