See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-30 20:38:28

आप ने झूठे वादों और भ्रष्टाचार से सरकार चलाई : राहुल गांधी

साथ ही उन्होंने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। बादली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने झूठे वादों और भ्रष्टाचार से सरकार चलाई है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि आप के मुखिया कुछ साल पहले राजनीति में आए हैं। पहले वे बिजली के खंभे पर भी चढ़ जाते थे। छोटी गाड़ी से घूमते थे, लेकिन आजकल वही शीशमहल में रहते हैं। राहुल ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली को साफ करूंगा, भ्रष्टाचार मिटाऊंगा, यमुना में स्नान करने के साथ ही जल पीकर दिखाऊंगा, लेकिन अभी तक ये काम नहीं हुए। इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने आप मुखिया को चुनौती देते हुए कहा कि आपने यमुना का जल पीने का वादा किया था, लेकिन आप दिल्ली की कॉलोनियों में आ रहे पानी को भी नहीं पी सकते। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में दंगे हुए, लोगों को मारा गया तब आप नेता और उनकी पार्टी के लोग कहां थे महात्मा गांधी के शहीदी दिवस का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज के दिन ही उनकी हत्या की गई थी क्योंकि वे नफरत के खिलाफ खड़े थे। राहुल ने कहा कि यह पुरानी लड़ाई है। देश के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी कभी भी भाजपा के साथ समझौता नहीं कर सकती। मुझसे 55 घंटे पूछताछ हुई। 32 केस लगा दिए गए। मेरा सरकारी घर छीन लिया गया, लेकिन मैं डरता नहीं और कहीं भागा नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि हम समझौता नहीं कर सकते। हमारा हिन्दुस्तान नफरत का नहीं हो सकता। हमारा देश मोहब्बत, संविधान और भाईचारे से चलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि हम झूठे वादे करने नहीं आए हैं। पांच साल पहले यमुना का जल पीने का वादा करने वाले आप मुखिया आज यमुना के जल को बोतलों में भरकर पत्रकार वार्ता कर रहे थे। भाजपा और आप दोनों के ही शीर्ष नेता झूठ बोलते हैं बल्कि आप मुखिया भाजपा के शीर्ष नेता से भी ज्यादा चालाक हैं। राहुल ने कहा कि विचारधारा की लड़ाई में एक तरफ भाजपा-आरएसएस है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है। हमने साफ कहा है कि जहां भी ये लोग नफरत और हिंसा फैलाएंगे, वहां हम मोहब्बत की दुकान खोलेंगे। यह देश सबका है। हर जाति, धर्म, और भाषा का है। नफरत को मिटाए जाने की जरूरत है।