See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-30 20:31:02

कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी भारद्वाज आप में शामिल

कांग्रेस के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी भारद्वाज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले गुरुवार (30 जनवरी) को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी भारद्वाज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर एसपी भारद्वाज को पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान संजय सिंह ने कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है कि आम आदमी पार्टी में कांग्रेस के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी भारद्वाज शामिल हो रहे हैं। यह कांग्रेस से पहले बीजेपी के कई पदों पर भी रह चुके हैं। इस बार इन्होंने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए नजफगढ़ से पर्चा भी भरा था लेकिन इन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तरुण यादव के समर्थन में अपना पर्चा वापस ले लिया। मैं उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं।" 'नजफगढ़ में आप को मिलेगी मजबूतीआप सांसद ने ये भी कहा कि एसपी भारद्वाज ने फैसला लिया है कि वह अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के लिए काम करेंगे और नजफगढ़ और आस पास के इलाकों में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। 'अरविंद केजरीवाल के काम से हुअ प्रभावितवहीं आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद एसपी भारद्वाज ने कहा, "मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं 12 साल बाद अपने परिवार में वापसी कर रहा हूं। अरविंद केजरीवाल जिस तरह से दिल्ली के लोगों की सेवा कर रहे हैं और दिल्ली की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं, मैं उससे प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। मैं पूरी तत्परता के साथ पार्टी और लोगों की भलाई के लिए काम करूंगा।"