See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-30 19:54:13

खरगे-राहुल ने गांधी स्मृति पर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की

शहीद दिवस पर गांधी स्मृति, तीस जनवरी मार्ग पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री खरगे तथा श्री गांधी ने शहीद दिवस पर गांधी स्मृति, तीस जनवरी मार्ग पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। बापू की इसी स्थान पर गोली मारकर हत्या की गई थी। उन्होंने कहा कि बापू ने देश को सत्य और अहिंसा के मार्ग की महत्ता समझाई। उनका दिखाया मार्ग ही देश को आगे लेकर जाएगा। उनके विचार और सिद्धांत हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम देश में न्याय को स्थापित करेंगे।