See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-30 08:14:04

नोएडा में न्यायालय ने जारी किया वारंट, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

आरोपी पूर्व में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे।

नोएडा । थाना दादरी पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। थाना दादरी के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर थाना पुलिस ने पम्मी पुत्र सोहनलाल निवासी कस्बा दादरी को गिरफ्तार किया है  इसकी उम्र 43 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा चल रहा था। उन्होंने बताया कि कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर थाना पुलिस ने मनीष पुत्र सोहनलाल को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ भी अमानत में खयानत का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद भी यह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने सूफी अब्दुल्ला पुत्र मौहम्मद कासिम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ एनआई एक्ट के तहत न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। यह न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था।