See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-25 14:47:20

दिल्ली पुलिस सिपाही किरणपाल सिंह का गंगा घाट पर किया गया अंतिम संस्कार।

अहार क्षेत्र के गंगा घाट पर दिल्ली पुलिस सिपाही किरणपाल सिंह का सुबह करीब दस बजे सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया

बुलंदशहर। अहार क्षेत्र के गंगा घाट पर दिल्ली पुलिस सिपाही किरणपाल सिंह का सुबह करीब दस बजे सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली पुलिस गारद ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे। शहीद सिपाही अपनी ननिहाल गांव सिहाली नागर थाना अहार में रहकर ही की थी पढ़ाई लिखाई और मेहनत मजदूरी। उसके बाद सन् 2018 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हो गया था। इस समय उसकी तैनाती थाना गोविन्दपुरी में चल रही थी। शुक्रवार की रात को बदमाशों ने उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी। जैसे ही उसकी हत्या हो जाने की खबर ननिहाल में लगी, परिजन दिल्ली को चले गए थे। शहीद के ननिहाल में घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लग गई है। शहीद दिल्ली पुलिस सिपाही का गांव थाना शिकारपुर तहसील अन्तर्गत ग्राम याकूबपुर था। लेकिन पालन पोषण और पढ़ाई लिखाई सब ननिहाल में हुई थी। सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।