See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-30 07:23:31

धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित के साइबर क्राइम टीम थाना हापुड देहात द्वारा 50 हजार रूपए कराए वापस

साइबर अपराध के शिकार पीड़ित इंसाफ पुत्र यामीन निवासी सलाई थाना हापुड देहात के 50 हजार रुपये अथक परिश्रम कर उनके बैंक खातों में वापस कराया गया।

हापुड़ । (पुष्पेन्द्र कुमार) पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्जय सिंह के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर के कुशल निर्देशन में  क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र कुमार शर्मा  के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम थाना हापुड देहात ने वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आम जनमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य से लगातार सार्थक प्रयास करते हुए साइबर अपराध के शिकार पीड़ित इंसाफ पुत्र यामीन निवासी सलाई थाना हापुड देहात के  50 हजार रुपये अथक परिश्रम कर उनके बैंक खातों में वापस कराया गया। आवेदिक के द्वारा उच्चाधिकारियों व साइबर सेल के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।