See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-29 22:27:54

मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (सचिन शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने हेतु मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जनपद के थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियों पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जाकर अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम करना और उन्हें आत्मनिर्भर, सुरक्षित, सम्मानित और स्वावलंबी बनाना था।


पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102, और आत्मरक्षा संबंधी टिप्स, गुड टच, बैड टच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 


इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया, ताकि वे किसी भी प्रकार के संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और सशक्त महसूस कर सकें।