See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-29 21:58:37

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में किया अमृत स्नान, संगम का जल प्रवाहित

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में किया अमृत स्नान, संगम का जल प्रवाहित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। नरौरा क्षेत्र के तीर्थ स्थल राजघाट में मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचने लगे और वहां मौजूद ब्राह्मणों से मौनी खोलवाई। इस पावन अवसर पर रोहिताश कुमार शर्मा द्वारा प्रयागराज संगम का जल मंगवाकर विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ सुबह छह बजे राजघाट के पक्के गंगा घाट पर प्रवाहित किया गया। जल प्रवाह के बाद श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारों के बीच गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।  


राजघाट, बांके बिहारी घाट, दुर्गा देवी घाट, लोकमन घाट सहित विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालु आगरा, मथुरा, हाथरस, सासनी, बहजोई, अलीगढ़, चंदौसी और डिबाई जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों से आए थे। पूरे गंगा घाट पर भक्तिमय माहौल बना रहा और हर तरफ गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे।  


श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन घाटों पर तैनात रहा, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। इस धार्मिक अनुष्ठान में सीताराम बाबा आश्रम के आचार्य दिवाकर पांडे, आचार्य प्रशांत मिश्रा, अर्जुन शर्मा, शिवा पांडे, हिमांशु शर्मा, दीपांशु मिश्रा, आदित्य तिवारी, विशाल जोशी, प्रियांशु बाजपेयी, अंशु शुक्ला, आयुष्मान शुक्ल सहित कई विद्वान पंडित एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके अलावा, महर्षि दयानंद आर्य गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय राजघाट के स्वामी अमरेश्वरानंद, मंत्री पंडित नरपति देव आर्य, बुद्ध सैन, बालकिशन, विक्रम सिंह, सोमवीर, ज्ञानेश्वर, सूर्य देव आर्य, पवन, सुनील आर्य सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया।  


इस अवसर पर कनक भारद्वाज, निधि शर्मा, बबीता गोयल, निशा गोयल, यश गोयल, नेयरा गोयल, गिरजानंद बाई समेत बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। गंगा में संगम का जल प्रवाहित करने की इस परंपरा को सभी श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक रूप से अत्यंत शुभ बताया और आयोजकों की सराहना की।