See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-29 08:42:17

दिल्ली में जहरीला पानी भेजने का आरोप ‘आआपा’ की हताशा का परिणाम : विजेंद्र गुप्ता

केजरीवाल द्वारा हरियाणा द्वारा दिल्ली को दिये जाने वाले पानी में जहर मिलाने के आरोप को केजरीवाल की हताशा का परिणाम बताया है।

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और रोहिणी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल द्वारा हरियाणा द्वारा दिल्ली को दिये जाने वाले पानी में जहर मिलाने के आरोप को केजरीवाल की हताशा का परिणाम बताया है। विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को रोहिणी विधानसभा में सेक्टर-13 में पदयात्रा के माध्यम से स्थानीय लोगों से मिलकर संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना और अगले पांच साल में रोहिणी के विकास के लिए अपने रोडमैप के बारे में उन्हें बताया। गुप्ता की पदयात्रा सेक्टर-13 के भारत अपार्टमेंट से आरंभ हुई और अयोध्या अपार्टमेंट से होते हुए विजेता अपार्टमेंट पर खत्म हुई। पदयात्रा के अंत में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने पिछले दस साल में दिल्ली की जनता के लिए एक भी काम नहीं किया। आरोप प्रत्यारोप की राजनीति आम आदमी वार्टी का डीएनए बन चुकी है और ये लोग सिर्फ इसी के सहारे दिल्ली में जीत हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पास अपनी कोई योजना नहीं है और इसलिए वो भाजपा की नीतियों को कॉपी करके इसे अलग रूप में पेश करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘महिला सम्मान योजना’ मूलरूप से भारतीय जनता पार्टी की ही योजना है, जो मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और ओडिशा जैसे भाजपा शासित राज्यों में बहुत अच्छे से चल रही है और लाखों महिलाओं को इसका फायदा पहुंच रहा है। इस योजना की सफलता को देखकर ही केजरीवाल ने इस योजना को दिल्ली में आआपा का आइडिया बताकर पेश कर दिया। घोषणा पत्र को ‘पुराना जुमला’ दोहराने की कवायद करार देते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास दिल्ली के विकास के लिए कोई विजन नहीं है और पार्टी अपने पुराने चुनावी वादों को ही इस घोषणा पत्र में दोहराकर सिर्फ औपचारिकता ही पूरी कर रही है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इनके सभी वादे और घोषणाएं पहले ही हवा-हवाई हो चुके हैं और एक भी नया वादा इन्होंने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि अगर वो यमुना को साफ नहीं कर पाये तो उनको 2025 के चुनाव में वोट मत देना। अब अपने खुद के वादे को ही भूल गये और फिर से इस घोषणा पत्र में यमुना को साफ करने का अपना पुराना राग अलाप दिया है। उन्होंने एक बार फिर से दिल्ली की जनता से अपील की है कि वो केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार को बदलकर भाजपा को दिल्ली का ताज सौंपे ताकि डबल इंजन की सरकार के रूप में भाजपा उनकी समस्याओं को समझे और उनका त्वरित समाधान कर सके। लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के आते ही केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिल्ली की जनता को पहले दिन से ही मिलना शुरू हो जाएगा।