See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-29 07:39:25

यमुना के पानी में जहर मिलाने वाला केजरीवाल का बयान राष्ट्रविरोधी : माकन

आम आदमी पार्टी (आआपा) संयोजक अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों को कटघरे में खड़ा किया है।

नई दिल्ली । कांग्रेस ने यमुना के पानी में जहर मिलाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आआपा) संयोजक अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि आआपा और भाजपा में से इसके लिए जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज ही कांग्रेस की लीगल टीम निर्वाचन आयोग से मिलकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेगी। अजय माकन ने आज यहां राजीव भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि यमुना के पानी में हरियाणा से जहर मिलाये जाना वाला जो बयान केजरीवाल दे रहे हैं, ऐसे आरोप युद्धकाल में दुश्मन देशों पर लगाए जाते हैं। केजरीवाल के इस बयान से यह साबित होता है कि वो राष्ट्रविरोधी हैं। इसके साथ ही माकन ने कहा कि केजरीवाल पहले भी वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के शिगूफे छोड़ते रहे हैं। माकन ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जानी चाहिए। जांच में अगर साबित होता है कि यमुना जल में जहर मिलाया जा रहा है तो हरियाणा सरकार पर कार्रवाई होनी चाहिए। और अगर पानी में जहर नहीं मिला है तो अफवाह फैलाने के आरोप में केजरीवाल पर रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए। आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुसार चुनाव के दौरान इस तरह की अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि ऐसा करके क्या केजरीवाल पानी बेचने वाली लॉबी को प्रोमोट करना चाह रहे हैं।