See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-28 22:46:14

बुलंदशहर पुलिस ने "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत दुष्कर्म के आरोपी को 07 वर्ष की सजा और 25,000 रुपये का अर्थदंड दिलवाया

बुलंदशहर पुलिस ने "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत दुष्कर्म के आरोपी को 07 वर्ष की सजा और 25,000 रुपये का अर्थदंड दिलवाया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। बुलंदशहर पुलिस ने "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत दुष्कर्म के आरोपी को 07 वर्ष का कारावास और 25,000 रुपये के अर्थदंड की सजा दिलवाई है। अभियुक्त प्रकाश ने वर्ष 2013 में थाना शिकारपुर क्षेत्र की एक युवती को बहलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में 03 अप्रैल 2013 को थाना शिकारपुर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी और 31 मई 2013 को पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया था। 


मामले को "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत विशेष निगरानी में लिया गया और मॉनीटरिंग सैल बुलंदशहर ने सशक्त पैरवी के साथ न्यायालय में अभियोजन की कार्यवाही पूरी की। अभियुक्त के खिलाफ 10 गवाहों की गवाही के बाद न्यायाधीश श्री वरुण मोहित निगम ने अभियुक्त प्रकाश को दोषी पाते हुए उसे 07 वर्ष का कारावास और 25,000 रुपये का अर्थदंड दिया। 


इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक श्री विजय कुमार शर्मा और श्री इशान चौधरी का योगदान महत्वपूर्ण रहा। इस सफलता ने बुलंदशहर पुलिस की प्रतिबद्धता को उजागर किया, जो "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत अपराधियों को दंड दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है।