See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-28 22:45:23

ऑपरेशन कन्विक्शन: बुलंदशहर पुलिस ने प्रभावी पैरवी से तीन आरोपियों को दिलवायी 5-5 वर्ष की सजा

ऑपरेशन कन्विक्शन: बुलंदशहर पुलिस ने प्रभावी पैरवी से तीन आरोपियों को दिलवायी 5-5 वर्ष की सजा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर(सचिन शर्मा)। बुलंदशहर पुलिस ने "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को सजा दिलवायी है। जिनमें नागेश, सचिन और करतार सिंह शामिल हैं, जिन्होंने वर्ष 2020 में अपने गांव के निवासी सूरज और उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाई थी।


इस मामले में थाना अरनिया पर 05 जून 2020 को मुअसं-121/2020 धारा 308/34/325/323/504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी और आरोप पत्र 19 जुलाई 2020 को न्यायालय में पेश किया गया था। इस मामले की प्रभावी निगरानी और पैरवी के तहत पुलिस द्वारा आरोपीगण के खिलाफ मजबूत मामला प्रस्तुत किया गया, जिसमें 07 गवाहों की गवाही ली गई।


आज दिनांक 28 जनवरी 2025 को मा0 न्यायालय एडीजे खुर्जा, श्री दिलीप कुमार सचान द्वारा आरोपी नागेश, सचिन और करतार सिंह को दोषी पाते हुए प्रत्येक को 05-05 वर्ष का कारावास और 06-06 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक श्री संजीव कुमार का योगदान सराहनीय रहा, जिनकी कड़ी मेहनत और प्रभावी पैरवी के कारण इस मामले में न्याय की प्रक्रिया पूरी हुई।


यह घटना बुलंदशहर पुलिस के लिए बड़ी सफलता है, जो न्याय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत अपराधियों को दंडित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।