See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-28 22:36:13

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने संपूर्ण भारत के जिला अध्यक्ष पंडित अखिलेश गोल्ड जी के नेतृत्व में 76वें गणतंत्र दिवस का उत्साह और धूमधाम से आयोजन किया। यह कार्यक्रम पंडित अखिलेश गोल्ड जी के कैंप कार्यालय, 193/2 नीलकंठ द्वार, आवास विकास प्रथम, डी एम रोड, बुलंदशहर में आयोजित हुआ, जहां पर झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस की खुशी मनाई गई।


कार्यक्रम में महासभा के संरक्षक पंडित योगराज शर्मा जी, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विपिन शर्मा जी, राष्ट्रीय महामंत्री महिला प्रकोष्ठ श्रीमती अर्चना पांडे जी, और कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कृत उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा पंडित सी पी भारद्वाज, एडवोकेट दिनेश शर्मा, विधिप्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय शर्मा, युवा अध्यक्ष विकास शर्मा, जिला महामंत्री बृजमोहन शर्मा, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।


इस अवसर पर पंडित अखिलेश गोल्ड जी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और इस अवसर पर भारत की विविधता और एकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह में उपस्थित सभी ने देश की सुरक्षा, समृद्धि, और एकता के लिए काम करने की शपथ ली। 


कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों ने देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और समाज में भाईचारे, समरसता और सौहार्द्र को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।