See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-28 22:32:01

रजिस्टार कार्यालय में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल

रजिस्टार कार्यालय में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। शिकारपुर नगर के रजिस्टार कार्यालय में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग हैरान रह गए और कस्बा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात शिकारपुर कस्बे के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में चोरों ने खिड़की की सरिया तोड़कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन चोरों को सफलता नहीं मिली। शिकारपुर उप निबंधक, आशीष अभिजीत ने बताया कि कार्यालय रोज की तरह बंद था और कर्मचारी अपने घर चले गए थे। सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि खिड़की की सरिया टूटी हुई थी और चोरों ने कार्यालय में घुसने की कोशिश की थी। 


इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर एआईजी (स्टांप), संत कुमार रावत पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि चोरों ने मेज की दराज और एक खिड़की का लॉक तोड़ा था, लेकिन अन्य सामान से छेड़छाड़ नहीं की गई। सभी दस्तावेज सुरक्षित रहे और कार्यालय में बैनामा कार्य सुचारू रूप से चलता रहा।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, जितेंद्र कुमार दुबे ने इस मामले की गंभीरता से जांच की बात कही है। रजिस्ट्री कार्यालय के बड़े बाबू, विशाल तायल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


यह घटना कस्बे में चर्चा का विषय बन गई है, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।