See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-28 22:28:27

नवयुक्त जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति शर्मा को पुलिस हैल्प यू ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सम्मानित किया गया

नवयुक्त जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति शर्मा को पुलिस हैल्प यू ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सम्मानित किया गया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। नवयुक्त जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति शर्मा को पुलिस हैल्प यू ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अदनान ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी के चार्ज संभालने के बाद डॉ. अदनान ने उन्हें फूलों का बुके और पुलिस हैल्प यू सम्मान अवॉर्ड देकर उनकी सराहना की।


इस अवसर पर डॉ. अदनान ने पुलिस हैल्प यू ऑर्गेनाइजेशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संस्था पुलिस और जनता की सेवा में कार्यरत है और गरीब, असहाय, पीड़ित, मजदूर वर्ग की मदद करती है। संस्था कानून का पालन कर, पुलिस-जनता संबंधों को मजबूत करती है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था महिलाओं और बेटियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाती है और समाज में बुराइयों के खिलाफ काम करती है। 


इसके अलावा, डॉ. अदनान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना, अपराध, भ्रष्टाचार, अत्याचार, शोषण, खाद्य पदार्थों की मिलावट और नशे के व्यापार के खिलाफ संघर्ष करना है। 


इस मौके पर डॉ. अनस, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, मो. कामिल, मो. जीशान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।