See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-28 22:25:57

गणतंत्र दिवस पर राजवीर सिंह ने किया भारतीय संविधान और स्वतंत्रता संग्राम के महत्व का उल्लेख

गणतंत्र दिवस पर राजवीर सिंह ने किया भारतीय संविधान और स्वतंत्रता संग्राम के महत्व का उल्लेख

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गौतम बुद्ध नगर (हितेश शर्मा)। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजवीर सिंह (सेवानिवृत्त पटवारी) ने 26 जनवरी 2025 को तहसील सदर गौतम बुद्ध नगर के प्रांगण में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव ने की।  


राजवीर सिंह ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय संविधान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा, "हमारी आजादी भारतीय वीरों की कुर्बानियों का परिणाम है। जलियांवाला बाग की घटना और अनेक बलिदानों ने हमें गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया।" उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा, "भारतीय संविधान 2 साल, 11 महीने, और 18 दिनों की मेहनत के बाद 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसलिए हम हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।"  


कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार डॉ. अजय कुमार, लेखपाल अमित कुमार, नायब नाजिर कुवरपाल, राजस्व निरीक्षक नीरज लता, और नायब तहसीलदार रामकिशन सहित कई अन्य वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।  


राजवीर सिंह ने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि "हमें भारतीय संविधान के आदर्शों और मूल्यों को संरक्षित करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।"  


कार्यक्रम का संचालन नायब तहसीलदार रामकिशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर तहसील सदर गौतम बुद्ध नगर के सभी राजस्व अधिकारी, लेखपाल, अमीन, और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।  


कार्यक्रम के अंत में राजस्व विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने सेवानिवृत्त पटवारी राजवीर सिंह को सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर राजवीर सिंह ने समस्त राजस्व परिवार का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।