See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-28 22:23:41

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की जिला मासिक बैठक प्रेम गार्डन भूड़ चौराहे पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल ने की, जबकि संचालन युवा जिलाध्यक्ष गौरव जिंदल ने किया।  


बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने कहा कि सभी नगर अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करें और व्यापारियों को संगठन से जोड़ें। उन्होंने व्यापारियों को भ्रष्ट अधिकारियों और अपराधियों से बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है, फिर भी व्यापारियों को संगठित होकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।  


जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल ने सरकारी विभागों में बढ़ती बेईमानी और निर्माण कार्यों की घटती गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि सड़कों की गुणवत्ता बेहतर हो।  


बैठक में बुलंदशहर के नगर अध्यक्ष, सिकंदराबाद, गुलावठी, स्याना, औरंगाबाद, जहांगीराबाद, डिबाई, अहमदगढ़, शिकारपुर, खानपुर, बुगरासी, ककोड आदि क्षेत्रों के नगर अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।  


कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री अनुज अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया और भोजन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मी राज सिंह और भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि भी उपस्थित रहे।