See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-28 22:20:12

स्मार्ट संस्था और सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते का टीबी मुक्त भारत अभियान में योगदान

स्मार्ट संस्था और सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते का टीबी मुक्त भारत अभियान में योगदान

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गौतमबुद्ध नगर (हितेश शर्मा)। गौतमबुद्ध नगर में सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते और स्मार्ट संस्था के संयुक्त प्रयास से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सेहत सही, लाभ कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन के लिए युवाओं की भूमिका और सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर चर्चा की गई। गौतमबुद्ध नगर के डिप्टी सीएमओ डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि टीबी को पूरी तरह खत्म करने के लिए सामुदायिक जागरूकता, समय पर उपचार और सही जानकारी का प्रसार आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और समाज को स्वस्थ बनाने के लिए योगदान देने पर जोर दिया।  


कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी से जुड़े मिथकों को तोड़ना और इसके निदान और रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाना है। सलाम नमस्ते रेडियो ने टीबी चैंपियंस, सरकारी अधिकारी और समाजसेवी संगठनों की जानकारी को गांव और समुदायों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। यह अभियान 6 दिसंबर से 15 मार्च तक संचालित हो रहा है और इसके माध्यम से सामुदायिक भागीदारी के जरिए टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर दिया गया है। यह पहल टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में एक प्रभावशाली कदम के रूप में देखी जा रही है।