See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-28 22:18:50

गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यार्थी

गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यार्थी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। नगर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज और टैगोर बाल शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, और वरिष्ठ शिक्षक रमेश चंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।  


ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट नाटक और देशभक्ति गीतों का भावपूर्ण प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने नाटकों और संगीत के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।  


इस मौके पर प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें स्वतंत्रता मिली, और 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें समानता, धार्मिक स्वतंत्रता, और अधिकारों की गारंटी देता है, जो इसे अन्य देशों से विशिष्ट बनाता है। उन्होंने सभी से संविधान की रक्षा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।  


कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं और अध्यापक-अध्यापिकाओं ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और मिठाई वितरित कर पर्व का आनंद लिया।