See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-28 22:16:38

जानलेवा हमला मामले के दो आरोपियों ने कुर्की के डर से किया आत्मसमर्पण

जानलेवा हमला मामले के दो आरोपियों ने कुर्की के डर से किया आत्मसमर्पण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। नगर के विकास कॉलोनी निवासी कंप्यूटर संचालक शिवकुमार और उनके पुत्र निखिल पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों ने कुर्की के डर से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।  


कोतवाली प्रभारी सुनीता मलिक ने जानकारी दी कि 20 अगस्त 2024 को विकास कॉलोनी में चार लोगों ने निखिल और उनके पिता शिवकुमार पर जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद पीड़ित निखिल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों सतपाल उर्फ सत्यपाल और विपिन, निवासी विकास कॉलोनी, पर एसएसपी ने ₹10,000-₹10,000 का इनाम घोषित किया था।  


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर पर कुर्की के नोटिस चिपकाए थे। कुर्की कार्रवाई से बचने के लिए दोनों आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।  


इस घटना ने क्षेत्र में काफी चर्चा बटोरी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।