See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-28 21:18:07

ZNet कंप्यूटर सेंटर और राष्ट्र चेतना मिशन ने निर्धन बिटिया का विवाह करवाया

ZNet कंप्यूटर सेंटर और राष्ट्र चेतना मिशन ने निर्धन बिटिया का विवाह करवाया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। समाजसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए ZNet कंप्यूटर सेंटर और राष्ट्र चेतना मिशन ने मिलकर एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बड़ी बेटी का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया। यह विवाह समारोह सोमवार, 27 जनवरी की रात मोहल्ला साठा में आयोजित किया गया।  


परिवार की आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए दोनों संस्थाओं ने संयुक्त रूप से इस पुनीत कार्य को सफल बनाने की जिम्मेदारी उठाई। विवाह में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नवविवाहित दंपत्ति को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए घरेलू फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, वस्त्र, बर्तन और कन्यादान राशि भेंट की गई।  


इस आयोजन का संयोजन ZNet कंप्यूटर सेंटर के संचालक शोभित कंसल ने किया। इस दौरान राष्ट्र चेतना मिशन और ZNet की टीम ने नवविवाहित जोड़े को सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस नेक कार्य के लिए दोनों संस्थाओं की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।