See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-28 17:29:55

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। तहसील सदर परिसर में बने ईवीएम वेयर हाउस का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बाह्य निरीक्षण किया। उन्होंने वेयर हाउस में स्थापित सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों का मॉनिटर पर अवलोकन करते हुए उनके क्रियाशील होने का सत्यापन किया।  


जिलाधिकारी ने पुरानी रिकॉर्डिंग का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि कैमरों को पूरी तरह से क्रियाशील रखा जाए और उनकी रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रूप से संरक्षित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी ईवीएम मशीनों की स्थिति और उनकी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।  


इस मौके पर डीडीसी चकबंदी, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न हो और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।