See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-27 20:21:57

जिला पंचायत सभागार बुलंदशहर में मुशायरे एवं कवि सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

जिला पंचायत सभागार बुलंदशहर में मुशायरे एवं कवि सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला पंचायत सभागार, बुलंदशहर में मुशायरे और कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी चांद मियां सिद्दीकी, जिला पंचायत प्रभारी धनंजय सोम, जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार, महाकवि देवेंद्र मिर्जापुरी और निजामी शैदा राही ने किया। उद्घाटन के बाद मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता महाकवि देवेंद्र देव मिर्जापुरी ने की और संचालन वरिष्ठ शायर सैयद अली अब्बास नौंगावी और डॉक्टर आलोक बेजान ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अली अब्बास नौंगावी ने नाते पाक और कमल किशोर भारद्वाज की सरस्वती वंदना से की। 


इस दौरान संगीता अहलावत ने "नमन करें भारत माता को वीरों की कुर्बानी को" गीत गाकर तालियां बटोरी। डॉक्टर हुसैन आजम ने अपनी कविता "बड़ी मुश्किल से हम लब खोलते हैं" पेश की, जबकि महाकवि देवेंद्र देव मिर्जापुरी ने "लेने को तरसते हैं जन्म देवता भी यहां" कविता प्रस्तुत की। मकसूद जालिम सिकंदराबाद ने "वतन तेरी कसम तू जान से भी है अजीज" काव्य पाठ किया। 


इसके अतिरिक्त, डॉक्टर असलम खान, जेपी सिंह सफर, बुधपाल सिंह सजग, कमर बर्नी, किरण प्रभा अग्रहरि, वीरेंद्र सिंह चौहान, इशिका इशू और अन्य कवियों और शायरों ने अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम को सफल बनाया। 


इस कार्यक्रम के दौरान "सुर साहित्य संगम" की अध्यक्ष संगीता अहलावत के 2025 के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष महाकवि देवेंद्र देव मिर्जापुरी और संयोजक निजामी शैदा राही ने सभी का आभार व्यक्त किया। 


इस आयोजन ने जिला पंचायत सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजते हुए एक शानदार काव्य संध्या बना दिया।