See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-27 20:19:39

आजाद पब्लिक स्कूल में 76वाँ गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूम-धाम से मनाया गया

आजाद पब्लिक स्कूल में 76वाँ गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूम-धाम से मनाया गया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को आजाद पब्लिक स्कूल, बुलंदशहर में 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल से ही विद्यालय में उत्साह और चहल-पहल का माहौल था। विद्यालय के चेयरमैन श्री वासिक आजाद और प्रेसीडेंट श्री शारिक आजाद ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गान के साथ-साथ देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  


कार्यक्रम में छात्रों ने भाषण के माध्यम से 1929 के कांग्रेस अधिवेशन में पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा पूर्ण स्वराज्य की घोषणा का उल्लेख किया और 15 अगस्त 1947 को देश की स्वतंत्रता के बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान के लागू होने की महत्वपूर्ण जानकारी दी।  


कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शिल्पी सिंह ने चेयरमैन श्री वासिक आजाद और प्रेसीडेंट श्री शारिक आजाद का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हम तभी वास्तविक स्वतंत्रता का आनंद ले सकते हैं जब हम अपने संविधान के कर्तव्यों और अधिकारों को समझकर उनका सही पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए क्योंकि हम एक सशक्त गणतंत्र और लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं, और हमें उन महान देशभक्तों को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने हमारे लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया।