See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-27 20:01:57

विद्यालय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित

विद्यालय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर/सलेमपुर (हितेश शर्मा)। थाना क्षेत्र के गांव धतूरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनेश सोलंकी के बेटे के जन्मदिन के अवसर पर किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।  


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह रहे। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए इस पहल की सराहना की। राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष फूल सिंह सोलंकी, बंटी सिंह लोधी, ठाकुर सुनील सिंह, ऋषि प्रताप सिंह और डॉ. संदीप भाटी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  


स्कूल की प्रधानाध्यापक ने बच्चों के प्रति इस सहयोग के लिए आयोजकों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।