See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-25 14:28:57

जहर के डिब्बे में दवा ढूंढते हो-बेखौफ शायर

दिल्ली के निर्वाण बिहार में इंडियन पोइट क्लब के तत्वाधान में एक बडा कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया

हापुड़। हापुड़ के छोटे से गांव मुरादपुर की सागर कालोनी में रहने वाले मशहूर बेखौफ शायर डा.नरेश सागर ने दिल्ली के इंडियन पोइट क्लब में अपनी शायरी से सभी को मंत्रमुग्ध करते हुए कुछ यूं पढा कि......वफा  के  बदले में, वफा ढूढते हो। जहर  के  डिब्बे में, दवा ढूंढते हो ।। नादानी इतनी भी,ठीक नहीं 'सागर'। कातिलों की बस्ती में,खुदा ढूंढते हो। आपको बता दें रविवार को दिल्ली के निर्वाण बिहार में इंडियन पोइट क्लब के तत्वाधान में एक बडा कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया जिसमे करीब सौ साहित्यकारों का काव्य पाठ हुआ जिसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश भी शामिल रहा। मशहूर हस्तियों में. ...गोल्डी राजा,राम श्याम हसीन, संजीव निगम,नईम हिंदुस्तानी, फरीद अहमद, प्रेम सागर प्रेम, डा.अशोक मधुप, रोहित राज,हूमा खातून, सुधा बसोर,कामना मिश्रा, आर.डी.गौतम, अजय त्यागी, मधु अरोरा आदि उपस्थित रहे।