See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-27 20:00:32

कांग्रेसियों ने ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेसियों ने ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव और नगर अध्यक्ष सलाम खा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया। नगर और शहर क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर अनुपशहर के शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।  


जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव, नगर अध्यक्ष सलाम खा और वरिष्ठ नेता एडवोकेट शलव शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया। उन्होंने इस मौके पर भारत के संविधान निर्माण में योगदान देने वाले बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजेंद्र प्रसाद जैसे महान नेताओं को नमन किया। कार्यक्रम में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नेताओं ने देश के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करने और राष्ट्र सेवा में जुड़ने का आह्वान किया।  


अपने संबोधन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर संविधान पर हमला करने और इसे कमजोर करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा लड़ी जा रही आम जनता की लड़ाई का समर्थन करने का आह्वान किया।  


इस मौके पर प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा, अहमद हसन, नटवरलाल शर्मा, चांद खा, राजेंद्र शर्मा, मोहन सरीन, कौशल शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कुशवाह, जीशान कुरैशी, यीशु शर्मा, श्याम शर्मा, मलित राघव, दुष्यंत राघव, नवीन राघव, कुबेर नागर, नेपाल सिंह, मोहम्मद उमर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।