See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-27 19:56:54

नगर कांग्रेस कमेटी ने गणतंत्र दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया नमन

नगर कांग्रेस कमेटी ने गणतंत्र दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया नमन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर नगर के समस्त कांग्रेस जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।  


कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव सिराज मेवाती, नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम सिद्दीकी, जिला सचिव अनिल शर्मा, नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इकराम सलमानी, फैजान सलमानी, राजेश निराला, हनीफ इदरीसी, अलाउद्दीन सलमानी, शकील अब्बासी, सरवर मेवाती, अशरफ सलमानी, नवीन मलिक, मोहसिन मुनीरी, मिस्त्री इस्लामुद्दीन सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।  


इस अवसर पर सभी ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की गरिमा का सम्मान करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।