See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-27 17:38:08

राष्ट्र के प्रति नैतिक कर्तव्यों की थीम पर मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

राष्ट्र के प्रति नैतिक कर्तव्यों की थीम पर मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। हजरतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस बार का कार्यक्रम विशेष रूप से राष्ट्र के प्रति नैतिक कर्तव्यों पर आधारित था। 


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों और हमारे नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन करने की महत्ता को मंच पर प्रस्तुत किया। गणतंत्र दिवस को संविधान से जोड़ते हुए कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि संविधान के लागू होने के बाद ही देश में सामाजिक समानता और समान अधिकारों का सुनिश्चित किया जा सका है।


मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष (सहकारी प्रकोष्ठ) डीके शर्मा और प्रबंधक मनोज नारायण बेरी ने ध्वजारोहण किया, इसके बाद एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स और गाइड्स ने सलामी दी। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई। 


कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने गरीबी और सामाजिक समानता पर आधारित संवेदनशील प्रस्तुतियां दीं, जिनसे सभी के दिल छू गए। विभिन्नता में एकता और देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम ने गणतंत्र दिवस के पर्व को और भी यादगार बना दिया।


कार्यक्रम में एडवोकेट मनोज नारायण बेरी ने गणतंत्र दिवस की महत्वता पर बात करते हुए बताया कि संविधान के लागू होने के बाद भारत में विविधताओं के बावजूद सामाजिक सद्भाव और समानता की भावना को सशक्त किया गया है। 


विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।