See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-27 17:22:15

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मनाया

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मनाया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहीद विजय सिंह उर्फ पप्पू जी की शहीदी स्मारक से बाइक रैली की शुरुआत की गई, जो गांव सलेमपुर से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख चौकों पर यात्रा करती हुई शिकारपुर में समाप्त हुई। 


रैली में लगभग 500 बाइक उपस्थित थीं, जो देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए चलीं। रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर ने किया, जिन्होंने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शहीद विजय सिंह और शहीद भगत सिंह के स्मारकों पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 


इस अवसर पर एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू, जिला अध्यक्ष विष्णु चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी, प्रदेश सचिव धीरेंद्र तेवतिया, राहुल एडवोकेट, डॉक्टर नईम, सुदेश प्रधान, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ योगेश फौजी, मुकेश रावत, जितेंद्र चाहर, दुष्यंत उपाध्याय, सोनपाल चौहान, गिरिराज सिंह, प्रमोद सोलंकी, फूल सिंह, वेदवीर सिंह सहित सलेमपुर और याकूबपुर गांव के युवा तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी युवा साथियों और पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू ने "जय जवान जय किसान जय हिंद जय भारत" का उद्घोष किया।