See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-27 17:21:35

हैंडपंप व्यापार मंडल ने स्याना रोड पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

हैंडपंप व्यापार मंडल ने स्याना रोड पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। श्री अंबे हैंडपंप कंपाउंड स्याना रोड पर हैंडपंप व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।


हैंडपंप व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव सिंघल ने सभी देशवासियों और व्यापार मंडल के सदस्यों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता और एकता की महत्वता को रेखांकित करते हुए सभी को देश की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा दी।


मौके पर व्यापार मंडल के अन्य सदस्यगण जैसे मूलचंद अग्रवाल, महेश चंद्र मित्तल, शेखर गुप्ता, मनीष कपासिया, चौधरी देवेंद्र सिंह, विशाल बंसल, दीपक गोल्ड, मुकुल गर्ग, हेमंत मित्तल, अंबरीश जिंदल, दीपक जालान, चौधरी बाबू भाई, प्रवीण मित्तल, सुभाष शर्मा, अनिल शर्मा, उमेश बंसल, प्रदीप बंसल, रोशन लाल मित्तल, कैलाश गुप्ता, जसविंदर सिंह, मो. शाकिर, पवन गुप्ता, एडवोकेट विजय गुप्ता, पदम अग्रवाल, विनय गुप्ता, जोगिंदर अरोड़ा, अशोक गर्ग, बिट्टू आदि भी उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम के बाद सभी ने मिलकर देशभक्ति के गीतों का गायन किया और इस दिन की अहमियत को याद किया।