See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-27 17:17:37

शिवचरण सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंस बुलंदशहर में ध्वजारोहण

शिवचरण सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंस बुलंदशहर में ध्वजारोहण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। चौधरी शिवचरण सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंस के कार्यालय पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत गणतंत्र दिवस गीत और दीप प्रज्वलित कर की गई। 


आत्मनिर्भर समाज कल्याण संस्थान की जिला अध्यक्ष अनुराधा तोमर ने कहा कि हमें समय-समय पर शहीदों को याद करते रहना चाहिए जिन्होंने अपनी जान की आहुति दी, ताकि हम सुरक्षित रह सकें। उन्होंने शहीदों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि उनके सम्मान के लिए हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। 


श्रुति सिंह ने भी सभी बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि वतन की रक्षा के लिए हमें सदैव तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर पूनम पवार, प्रिया सिंह, दीपशिखा, सेंसर्ता समाज की जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मधु सेन, सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रेरित किया। 


कार्यक्रम में सानिया, नमन, अनम, गुलफिशा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।