See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-27 17:14:59

जिला कारागार बुलंदशहर में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्ण तरीके से मनाया गया

जिला कारागार बुलंदशहर में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्ण तरीके से मनाया गया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जिला कारागार बुलंदशहर में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कारागार के मुख्य द्वार और सर्किल को तिरंगे झंडियों, गुब्बारों, लाइटों और फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया।  


कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें कारागार के सभी अधिकारी, कर्मचारी और बंदियों ने भाग लिया। सीनियर सिटीजन बंदी द्वारा सर्किल में ध्वजारोहण कराया गया। शहीद स्मारक पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।  


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बंदियों और उनके बच्चों ने देशभक्ति गीतों और लोकसंगीत पर नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। ‘‘हम इंडिया वाले’’ और ‘‘वतन वालों वतन न बेच देना’’ जैसे गीतों पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला बंदियों के बच्चों ने ‘‘नन्हा मुन्ना राही हूं’’ जैसे गीतों पर आकर्षक नृत्य किया।  


कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी राजा सैफी द्वारा दिसंबर 2024 में आयोजित खेल सप्ताह में विजेता रहे बंदियों को ट्रॉफियां और मेडल देकर सम्मानित किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल बुलंदशहर की पहल पर दो बंदियों की अर्थदंड की राशि जमा कराई गई, जिससे उनकी रिहाई सुनिश्चित की गई।  


इसके अलावा, कारागार प्रशासन के निर्देश पर उपकारापाल प्रणय सिंह, हेड जेल वार्डर यशपाल सिंह और जेल वार्डर भारत सरकार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति चिन्ह (रजत) और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  


कार्यक्रम का समापन सभी बंदियों को बूंदी के लड्डू वितरित करने के साथ हुआ। शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में इस समारोह ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।