See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-27 17:14:21

मेरठ जोन की तैराकी और जूडो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुख्य आरक्षी सुनील कुमार धामा सम्मानित

मेरठ जोन की तैराकी और जूडो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुख्य आरक्षी सुनील कुमार धामा सम्मानित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आज पुलिस कार्यालय में मुख्य आरक्षी सुनील कुमार धामा को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। सुनील कुमार ने 27वीं अंतर जनपदीय मेरठ जोन तैराकी और जूडो प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बुलंदशहर पुलिस का नाम रोशन किया है।  


सुनील कुमार ने 4 सितंबर 2024 को मेरठ में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में 4×100 मीटर मिडले रिले और फ्री स्टाइल रिले स्पर्धाओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके लिए उन्हें 2000-2000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही 20 से 22 नवंबर 2024 तक सहारनपुर में आयोजित जूडो प्रतियोगिता के 100 किलो भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 1500 रुपये और एक ट्रैक सूट से सम्मानित किया गया।  


इसके अलावा, सुनील कुमार ने 18 से 21 अप्रैल 2024 तक नई दिल्ली के के.डी. जाधव स्टेडियम में आयोजित 39वीं दिल्ली राज्य जूडो प्रतियोगिता में ऑफिसियल के रूप में विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए विभाग का नाम रोशन किया। इसके लिए उन्हें 1500 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।  


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सुनील कुमार को कुल 7000 रुपये, एक ट्रैक सूट, सिल्वर मेडल, शील और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सुनील कुमार की मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  


सुनील कुमार की इन उपलब्धियों ने बुलंदशहर पुलिस का गौरव बढ़ाया है और पुलिस विभाग को गर्व महसूस कराया है।