See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-27 17:11:35

2027 में पी.डी.ए के बल पर समाजवादी पार्टी बनाएगी सरकार: आस मोहम्मद गाजी

2027 में पी.डी.ए के बल पर समाजवादी पार्टी बनाएगी सरकार: आस मोहम्मद गाजी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रिशू कुमार)। नगर के मोहल्ला लाल दरवाजा में मदन वाल्मीकि के आवास पर समाजवादी पार्टी पी.डी.ए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद गाजी ने की। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी मनीष शर्मा और पी.डी.ए प्रभारी प्रेमवीर यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।  


पंचायत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आस मोहम्मद गाजी ने कहा, "2027 का चुनाव समाजवादी पार्टी पी.डी.ए के बल पर जीतेगी। यह गठबंधन प्रदेश में नई राजनीति की नींव रखेगा और समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाएगा। कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए ताकि माननीय अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके।"  


विधानसभा प्रभारी मनीष शर्मा और पी.डी.ए प्रभारी प्रेमवीर यादव ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पी.डी.ए के जरिए हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है।  


इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम, अरशद अंसारी, मदन वाल्मीकि, नगर सचिव मोहम्मद सलमान, माहिर अंसारी, कमल वाल्मीकि, अजीम रिजवान, डॉ. परवेज आलम, शाहिद समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  


बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।