See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-27 16:49:45

भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किसान तिरंगा यात्रा निकालकर किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किसान तिरंगा यात्रा निकालकर किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रिशू कुमार)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय सलैमपुर से किसान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का नेतृत्व भाकियू टिकैत बुलंदशहर के निवर्तमान महामंत्री योगेंद्र सिंह, लीलू प्रधान और कुलदीप चौधरी (जलालपुर वाले) ने किया। यात्रा में शिकारपुर ब्लॉक के हजारों किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ भाग लिया। 


यात्रा शिकारपुर पहुंचने पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद यात्रा नगर के मैन बाजार से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची। वहां पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, और कस्बा इंचार्ज को किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। 


भाकियू टिकैत के जिला मीडिया प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि किसान तिरंगा यात्रा का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को उजागर करना और प्रशासन का ध्यान उनकी ओर आकर्षित करना था। 


इस अवसर पर ओमप्रकाश तेवतिया, चौधरी सतपाल सिंह, मंटू चौधरी, वीरपाल सिंह, दयानंद राजोरा, कुलदीप चौधरी (जलालपुर करीरा वाले), लीलू प्रधान, नरेश प्रधान, केपी सिंह, सुखबीर सिंह, संदीप तेवतिया, हरिसिंह प्रधान, और हरवीर प्रधान समेत हजारों किसान उपस्थित रहे। 


किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए यात्रा को सफल बनाया।