See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-26 22:15:32

जहांगीराबाद में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

जहांगीराबाद में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

जहांगीराबाद (सचिन शर्मा)। नगर के सब्जी मंडी चौराहे पर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के नगर अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने ध्वजारोहण किया। रोहित पहाड़ी ने अपने संबोधन में कहा, "आज का दिन हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है, यह शहीदों का दिन है। हम सभी भारतवासियों को शहीदों को याद करना चाहिए और उन्हें नमन करना चाहिए।" उन्होंने व्यापारीयों से एकजुट रहने की अपील की। 


कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गोयल ने किया, जिन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया, जिससे प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार प्राप्त हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।


इस कार्यक्रम में व्यापारी समुदाय के प्रमुख सदस्य शामिल हुए, जिनमें सुभाष अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, हरिओम निर्भय, राजीव निर्भय, शिवम् हर्षित निर्भय, शशांक सिंघल, जयभगवान गुप्ता, नितिन अग्रवाल, अमित कंसल, पिंटू बंसल, संजय कंसल, बंटी गर्ग, आशीष गोयल, विजय बंसल, और कई अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे। 


गणतंत्र दिवस के इस आयोजन ने व्यापारी समुदाय में एकता और समृद्धि का संदेश दिया।