See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-26 22:14:46

जनपद में 76वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण और शपथ समारोह

जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और छात्राओं को सम्मानित किया, संविधान की महत्ता पर दिया संदेश

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद, जिलाधिकारी ने राष्ट्रगान गाया और सभी उपस्थित कर्मचारियों, अधिकारियों और नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराते हुए शपथ दिलाई। 


"हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता के लिए दृढ़ संकल्प होकर एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।"


इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारजनों के साथ-साथ छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 


अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा, "आजादी दिलाने वाले वीरों ने शहीद होकर देश को आज़ादी दिलाई। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ, जो लोकतंत्र और गणराज्य का प्रतीक है। यह हमारा गर्व है कि दुनिया में हमारा संविधान सबसे बड़ा है, और यह हमारे विद्वानों द्वारा बहुत सोच-समझकर लिखा गया है। हमारे संविधान ने विविधता में एकता को सुनिश्चित किया, और देश को समान अधिकार दिया।"


जिलाधिकारी ने आगे कहा, "हमारे संविधान की वजह से ही हमारा देश आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हम सभी को मिलकर छोटी-छोटी बातों को भूलकर संविधान के अनुसार देश को और प्रगति की ओर ले जाना है। यह संविधान अमरगाथा की तरह है, जो हमें अनुशासन, एकता और विकास की दिशा में मार्गदर्शन देता है।"


समारोह में मुख्य विकास अधिकारी श्री कुलदीप मीना, अपर जिलाधिकारी (विकास/राजस्व) श्री अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. प्रशांत कुमार और अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने इस अवसर पर समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 


समारोह में गणतंत्र दिवस की महत्ता और संविधान के प्रति सम्मान को मनाया गया, जो बुलंदशहर में एक ऐतिहासिक क्षण बनकर उभरा।