See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-25 14:24:33

दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश घायलावस्था में किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान

हापुड़।  पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत उत्तराखंड राज्य व थाना सिम्भावली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बाद पुलिस मुठभेड़ दस  हजार रूपये के इनामी बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से अवैध असलहा मय जिन्दा व खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद हुई है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त  नवादा नहर नया पुल के पास से गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नौशाद पुत्र नूर हसन उर्फ नूरा उर्फ नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला जमाईपुरा बक्सर थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ व हाल पता - निडोली थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।  एक अवैध तमन्चा मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल फोन , मोटर साइकिल होण्डा साइन रजि0नं0 UP14DY 9282 बरामद किया गया।