See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-26 20:41:34

रामघाट पुलिस ने चोरी की भैंस और महिंद्रा पिकअप सहित तीन चोरों को किया गिरफ्तार

रामघाट पुलिस ने चोरी की भैंस और महिंद्रा पिकअप सहित तीन चोरों को किया गिरफ्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामघाट पुलिस ने 25/26 जनवरी 2025 की रात सिलहरी मोड से तीन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की गई भैंस और घटना में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप मैक्स भी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सहदेव, बंटी और देवेन्द्र कुमार उर्फ सूखा हैं, जो सभी ग्राम बागी का नगला और ग्राम ऊचागाँव बांगर, थाना रामघाट, जनपद बुलन्दशहर के निवासी हैं।


इन तीनों ने 18/19 जनवरी 2025 की रात थाना रामघाट क्षेत्र के ग्राम बागी नगला से एक भैंस चोरी की थी। इस मामले में थाना रामघाट पर मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।


बंटी का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें उसके खिलाफ थाना दादों, जनपद अलीगढ़ में कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। सहदेव और देवेंद्र कुमार उर्फ सूखा पर भी थाना रामघाट में समान आरोप हैं। इस गिरफ्तारी में पुलिस टीम का नेतृत्व थाना रामघाट के थानाध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार ने किया, साथ ही उ0नि0 संजीत कुमार, उ0नि0 संजेश कुमार, है0का0 रोहित कुमार, है0का0 अभयराम, का0 शुभम बालियान और का0 नकुल चौधरी भी शामिल थे।