See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-26 20:40:36

फेसबुक पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

फेसबुक पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अश्लील वीडियो (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) अपलोड करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई NCMEC पोर्टल से प्राप्त शिकायत पर की गई थी, जिसमें बताया गया था कि 25 जुलाई 2024 को फेसबुक पर इस प्रकार की सामग्री अपलोड की गई। जांच के दौरान यह मामला जनपद बुलंदशहर से जुड़ा पाया गया।  


इस संबंध में साइबर क्राइम थाना में मुकदमा संख्या 69/24 धारा 67बी आईटी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। जांच के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट से संबंधित दो अभियुक्तों को 26 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में धारा 61(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।  


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू कुमार, निवासी नया गांव चांदपुर, और सचिन, निवासी म0नं0-5 नया गांव चांदपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।  


पुलिस ने बताया कि सोनू कुमार के खिलाफ पहले से ही चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित आठ मामले दर्ज हैं। वहीं, सचिन के खिलाफ भी इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।  


गिरफ्तारी में साइबर क्राइम थाना के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार पुरी के नेतृत्व में निरीक्षक रामखिलाड़ी यादव, निरीक्षक जितेंद्र यादव, उप निरीक्षक धीरेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर एएसआई प्रिंस त्यागी और हेड कांस्टेबल राकेश शर्मा शामिल थे।  


पुलिस ने इस कार्रवाई से यह संदेश दिया है कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।