See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-26 20:29:00

ओमवती सरस्वती इंटर कॉलेज में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

ओमवती सरस्वती इंटर कॉलेज में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,
शिकारपुर (रिशू कुमार)। नगर के ओमवती सरस्वती इंटर कॉलेज में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य तेजवीर कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को विकास में बदलकर प्रगति के नए आयाम छूए हैं। शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान और सांस्कृतिक विकास के क्षेत्रों में हमारा देश अग्रणी भूमिका निभा रहा है।  

आचार्य हरकेश कुमार ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाता है। आचार्य चेतन शर्मा ने अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। वहीं मौहम्मद आमिर ने गणतंत्र दिवस को हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाने वाला दिन बताया।  

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य, संगीत और भाषण शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन आरपी सिंह ने किया।  

इस अवसर पर नरेश शर्मा, कपिल कुमार त्यागी, संजीव कुमार, नीरज कुमार, रविंद्र चौधरी, हर्षित शर्मा, राजेश कुमार, अनुपमा राजोरा, नंदिनी शर्मा, संगीता सिंह, ज्योति निगम, महक, छवी शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह ने देशभक्ति का माहौल बनाया और सबके दिलों में देश के प्रति प्रेम और कर्तव्य का संदेश छोड़ा।