See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-26 20:19:29

संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रिशू कुमार)। नगर में संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर काली मंदिर के निकट स्थित अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मनीष कुमार और महामंत्री संदीप कुमार सिंघल (प्लाईवुड वाले) ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तिरंगा फहराया।  


कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संदीप कुमार सिंघल ने किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को तिरंगा पट्टी और फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सभी उपस्थित लोगों के लिए चाय-नाश्ते और प्रसाद की व्यवस्था की गई।  


इस मौके पर नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, संदीप कुमार सिंघल, गौरव सैनी, सुबोध चीनी वाले, सुनील कुमार (इनकम टैक्स एडवोकेट) सहित कई अन्य पदाधिकारी, सदस्य और नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने देशभक्ति और सामूहिक एकता का संदेश दिया।